निगरानी विभाग के टीम की बड़ी कारवाई ,सहरसा जिले के पतरघट अंचल का अंचलाधिकारी बीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार 

दस्तक 7मीडिया /

निगरानी अन्वेषण इकाई पटना की टीम लगातार भ्रष्ट पदाधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर रही हें ,इसके बावजूद भी घूसखोरी रुक नहीं रहा हें खासकर अंचल के पदाधिकारी और कर्मी तों लूट मचाये हुये हें। इसी कड़ी में सहरसा जिले के पतरघट अंचल के अंचलाधिकारी राकेश कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 20000 रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हें।


सूत्रों का कहना हें कि जमीन के दाखिल -खारिज को लेकर सीओ ने घुस की रकम ली हें।कहना हें कि सीओ के द्वारा मोटी रकम की मांग की जा रही थी जिसे लेकर वादी ने निगरानी विभाग से शिकायत कर दी। निगरानी विभाग की टीम ने सत्यापन किया। शुक्रवार की देर शाम ज्योंही सीओ को 20हजार रुपये रिश्वत के रूप में दी गई ,विभाग की टीम ने सीओ को दबोच लिया और अपने साथ लेकर पटना चली गई।