विरौल पंचायत उपचुनाव में निर्मला देवी ने वार्ड 05 में 97 मतों से जीत दर्ज की, ग्राम कचहरी के तीन पंच निर्विरोध चुने गए।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


बिरौल पंचायत में हुए उपचुनाव 2025 के परिणाम आ गए हैं, जिसमें पटनिया पंचायत के वार्ड संख्या 05 से निर्मला देवी ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीना देवी को 97 मतों के बड़े अंतर से हराया। बीडीओ प्रदीप कुमार झा और चुनाव पर्यवेक्षक बबलू कुमार के मौजूदगी में मतगणना कार्य प्रारंभ किया गया। बीडीओ श्री झा ने बताया कि पटनिया पंचायत के वार्ड 05 में कुल 265 मत पड़े, जिसमें निर्मला देवी को 181 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीना देवी को 84 मत मिले। इस जीत के साथ निर्मला देवी ने वार्ड सदस्य के पद पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। वहीं पंचायत कुहुआ पंचायत में ज्ञानेश्वर सहनी, बैरमपुर में मीना देवी, बिरौल पंचायत में विश्वनाथ प्रताप ग्राम कचहरी के पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने विजय हुए वार्ड सदस्य निर्मला देवी को प्रणाम पत्र सौंपा। इस दौरान प्रखंड परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।