महारानी कल्याणी महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
दरभंगा 7मीडिया ,दरभंगा
लहेरियासराय स्थित महारानी कल्याणी महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस द्वारा किया गया,जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.मो.रहमतुल्लाह ने की।
प्रतियोगिता का विषय था–जनसंख्या विस्फोट के परिप्रेक्ष्य में आने वाली चुनौतियाँ। इस प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक शामिल थे–डॉ.सच्चिदानंद मिश्र विभागाध्यक्ष,जंतुविज्ञान,डॉ.रंजीत कुमार विभागाध्यक्ष,इतिहास,डॉ. नाज़ परवीन आलम विभागाध्यक्ष,रसायनशास्त्र,डॉ. डॉली कुमारी इतिहास विभाग,प्रतियोगिता में रिया कुमारी ने पहला स्थान,निशु कुमारी ने दूसरा स्थान और रेशमी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.रीता कुमारी एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया,जबकि मंच संचालन डॉ. पंकज कुमार विभागाध्यक्ष,समाजशास्त्र,ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य शिक्षकऔर अधिकारी जैसे–डॉ.शम्स आलम बर्सर सह विभागाध्यक्ष,भौतिकी,डॉ. आलोक प्रभात परीक्षा नियंत्रक,डॉ. साधना कुमारी विभागाध्यक्ष,मैथिली
सहित कई छात्र-छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित थे।