सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि अनुमंडल के सभी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली पेंशन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सरकार द्वारा की गई वृद्धि दर के साथ राशि ट्रांसफर कर दी गई है। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से दी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल अनुमंडल के सभी प्रखंडों में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इसी कड़ी में बिरौल प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने हाटी गांव के एक पेंशनधारी सियाराम झा को सम्मानित किया। मौके पर सीडीपीओ के अलावा सामाजिक सुरक्षा कार्य से जुड़े प्रखंड कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका सहित दर्जनों पेंशनधारी महिला पुरुष उपस्थित थे।
यह वृद्धि सरकार की सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और हजारों पेंशनभोगियों को सीधे लाभ पहुंचाएगी। इस कदम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।