राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के पूर्णिया जिले से प्रदेश पदाधिकारियों का दल भागलपुर पहुंचा। स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल के कार्यालय में गेट टू गेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्णिया से जनसंपर्क प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार और प्रशासनिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र दीप कुमार पोद्दार सहित बैजनाथ चौधरी ने भाग लिया। मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती भी उपस्थित रहे।

आरटीआई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, नवीन कुमार सिंह और मुख्य कार्यकारिणी प्रदेश सचिव सुंदरलाल हजारी समेत कुणाल किशोर और योगेश कुमार वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह ने बताया कि यह गेट टू गेदर कार्यक्रम बिहार के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन के हित में कार्य करेंगे।