एसएसपी के निर्देश पर केवटी थानाध्यक्ष ने किया प्राथमिकी दर्ज ,एक डॉक्टर के साथ दो रंगबाजो ने की थी रंगदारी। केवटी थाना क्षेत्र में नहीं चलेगी रंगदारो की रंगदारी ,अपराधी होंगे गिरफ्तार:थानाध्यक्ष।
एसएसपी के निर्देश पर केवटी थानाध्यक्ष ने किया प्राथमिकी दर्ज ,एक डॉक्टर के साथ दो रंगबाजो ने की थी रंगदारी।
केवटी थाना क्षेत्र में नहीं चलेगी रंगदारो की रंगदारी ,अपराधी होंगे गिरफ्तार:थानाध्यक्ष।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
केवटी थाना की पुलिस ने चिकित्सक के मामले में हुई वारदात को लेकर प्राथमिकी(175/25)दर्ज कर लिया हे। दस्तक 7मीडिया ने इस खबर को गुरुवार को ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
दरभंगा के एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। केवटी थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुये प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष ने पूछने पर कहा कि केवटी थाना क्षेत्र में किसी रंगदार का रंगदारी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले के जो भी आरोपी हे ,जांचोपरांत अगर दोषी पाए जाते हे तों उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हे और उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।
दरअसल केवटी थाना क्षेत्र के शेखपुर दानी गांव निवासी डॉ॰ मो मुर्तुजा के पुत्र डॉ॰ अनवर अशरफ के साथ दो रंगदारो ने अन्दामा गांधी चौक पर लोहे के रॉड से कार का शीशा फोड़ा ,पैसे एवं मोबाईल रखे पर्स को छीना ,रंगदारी मांगी ,सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची ,जख्मी डॉक्टर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इतना सब कुछ होने के बावजूद डॉ॰ के आवेदन पर केवटी थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में तीन दिन लगा दिया।
इस बाबत जब दस्तक 7मीडिया ने खबर छापी तों एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुये थानाध्यक्ष को इस मामले में कारवाई का निर्देश दिया। एसएसपी के निर्देश के आलोक में थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया हे।