सकतपुर के थानाध्यक्ष पु० अ० नि० मनीष कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित , लापरवाही बरतने पर गिरी हे थानाध्यक्ष पर गाज।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

मुहर्रम पर्व के अवसर पर 5जुलाई 25 की संध्या 06:30 बजे में तारडीह प्रखंड के काकोढ़ा गाँव में बिजली के हाई वोल्टेज तार गिरने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु और कुछ अन्य लोगों के घायल होने की घटना के संबंध में जिला गो० प्र० का ज्ञा० सं०-4348/सी०, दिनांक-05.07.2025 के माध्यम से जाँच कर अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०) सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दरभंगा को जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०) सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा अपने कार्यालय ज्ञापांक-349/ लो०शि०नि०, दिनांक-09.07.2025 के माध्यम से संयुक्त जाँच प्रतिवेदन समर्पित किया गया।
जिसमें मंतव्य में उल्लेख किया गया है कि विधि-व्यवस्था हेतु मानक प्रोटोकॉल तथा मुहर्रम के पूर्व बैठक में दिये गये निर्देश “जुलूस के समय विद्युत संचरण अस्थायी तौर पर काटे जाने तथा जुलूस में ऊँचा झंडा तथा ताजिया पर निगाह रखने एवं रोकने हेतु दिये गये निदेशों का अनुपालन नहीं करने के कारण यह घटना घटी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता, बेनीपुर द्वारा बताया गया कि उनके सहायक अभियंता, कनीय अभियंता या लाईन मैन को किसी स्थानीय पदाधिकारी द्वारा काकोढ़ा में जुलूस के समय विद्युत संचरण अस्थायी तौर पर काटेने की कोई निर्देश नहीं दिया गया था। स्थानीय थाना सकतपुर के थानाध्यक्ष  मनीष कुमार के द्वारा जुलूस के समय उपस्थित रहने के बावजूद लाईन काटने का निदेश नहीं दिया गया जो विधि-व्यवस्था संधारण में एक महत्वपूर्ण चूक एवं प्रशासनिक लापरवाही थी, जिस कारण एवं जुलूस में शामिल लोगों के लापरवाही से यह दुघर्टना हुई।
कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने ‘के आरोप में पु०अ०नि० मनीष कुमार, थानाध्यक्ष, सकतपुर के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने की अनुसंशा की गई है।
अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०) सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दरभंगा द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन से सहमत होते हुए पु०अ०नि० मनीष कुमार, थानाध्यक्ष, सकतपुर को तत्काल प्रभाव से जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेगा।