सरकारी विभागों और पदाधिकारियों का अगर नेम प्लेट लगाकर प्राइवेट गाड़ियों पर चल रहें हे ,तों सावधान हो जाईये वरना आप पर भी हो सकती हे कारवाई।जिला परिवहन पदाधिकारी ने पांच सदस्यीय संयुक्त जांच टीम  का कर दिया हे गठन।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता

सरकारी विभागों और पदाधिकारियों का नेमप्लेट प्राईवेट गाड़ियों में लगाकर परिचालन करने को लेकर आर टी आई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह के आवेदन पत्र पर पांच सदस्यीय संयुक्त जांच का गठन दरभंगा के जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया है। जांचदल में तीन मोटरयान निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, शिवानी कुमारी, सतीश कुमार समेत दो प्रवर्तन अवर निरीक्षक नृपेन्द्र झा, वकील दास हैं। जांच दल का कार्य है कि मोटर वाहन अधिनियम के बिरुद्ध वाहनों में साईन बोर्ड लगाये रहने वालों के बिरुद्ध दंड अधिरोपित करें। इस दल गठन एवं कार्य दायित्व की सूचना से दरभंगा के जिला पदाधिकारी, बरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात को भी दी गई है। बताते चलें कि आरटीआई कार्यकर्ता श्री सिंह ने अपने आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि प्राईवेट नम्बर की वाहनों में कतिपय विभागों, का साईन बोर्ड लगाकर परिचालन कर मोटर वाहन अधिनियम की धज्जियाँ उड़ायी जा रही है और वहीं सरकारी राजस्व की नियमित क्षति पहुंचायी जा रही है।