कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ही समुदाय में आपसी झगड़ा के मामले में कुल 07 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा
दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07/07/25 को कुशेश्वरस्थान थाना के ग्राम गौरा में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुआ । उक्त के संबंध में एक पक्ष के वादी मो० सलीम, पिता मो० आरिफ, सा० गौरा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के टंकित आवेदन के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 186/25 दिनांक 08/07/25 धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/109(1)/303(2)/352/351(2) बी० एन० एस० 28 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया एवं द्वितीय पक्ष के वादी अनवरी खातून, पति मो० गुल मो०, सा० गौरा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के टंकित आवेदन के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 187/25 दिनांक 08/07/25 धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/109(1)/352/351(2) बी एन एस 31 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया ।
कांड के अनुसंधान के क्रम में दोनों पक्षों के कुल 07 अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया ।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन छापामारी की जा रही है।
* कांड संख्या 186/25 में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
01. मो० सिकंदर, पिता मो शमीम
02. मो० इजराइल, पिता मो० इलियास
03.मो० शमेरूल, पिता मो० युनुस
04. मो० नौशाद, पिता मो० शमीम, सभी सा० गौरा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा ।
* कांड संख्या 187/25 में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
05. मो० उमर, पिता मो० आरिफ
06. मो० सलीम, पिता मो० आरिफ
07. मो० साजिद, पिता मो० उमर, सभी सा० गौरा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा।
दरभंगा यातायात थाना में प्रतिनियुक्त बिहार होम गार्ड के जवान उमेश यादव को एक ट्रक के चालक से पैसा लेना पड़ गया महंगा ,एसएसपी ने कारवाई के लिये डीएम को लिखा पत्र।
दरभंगा जिले में गहराता जल संकट: बिरौल और अलीनगर में हाहाकार। लोग व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन के मूड में।