दरभंगा यातायात थाना में प्रतिनियुक्त बिहार होम गार्ड के जवान उमेश यादव को एक ट्रक के चालक से पैसा लेना पड़ गया महंगा ,एसएसपी ने कारवाई के लिये डीएम को लिखा पत्र।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दिल्ली मोड़ में यातायात व्यवस्था संचालन के दौरान No entry में जा रहे ट्रक चालक द्वारा होम गार्ड के जवान को पैसा देना तथा होम गार्ड के जवान उमेश यादव द्वारा पैसा लेना उन्हें महंगा पड़ गया हे।सोशल मीडिया पर वाईरल वीडियो की जांच के बाद सत्य पाए जाने पर एसएसपी ने कारवाई के लिये डीएम को पत्र भेज दिया हे।

एसएसपी कार्यालय के मुताबिक

दरभंगा,यातायात थाना में प्रतिनियुक्त बी०एच०जी०/300329 उमेश यादव दिल्ली मोड़ पर यातायात व्यवस्था संचालन हेतु प्रतिनियुक्त थे । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बी०एच०जी०/300329 उमेश यादव द्वारा दिल्ली मोड़ पर No entry में जा रहे ट्रक चालक द्वारा पैसा देना तथा उमेश यादव द्वारा पैसा लेना प्रदर्शित हो रहा है।
संबंधित वीडियो का जाँच थानाध्यक्ष, यातायात थाना से कराई गई जांच के क्रम में पाया गया कि ये घटना दिनांक-08.07.2025 को समय 03:00 बजे का है, जिसमें उमेश यादव No Entry में जा रहे एक ट्रक चालक से पैसा लिया जा रहा है। बी०एच०जी०/300329 उमेश यादव के द्वारा यह कार्य पुलिस कर्तव्य के प्रतिकूल व्यवहार एवं अनुशासनहीनता को परिलक्षित करता है। थानाध्यक्ष, यातायात थाना द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में बी०एच०जी०/300329 उमेश यादव के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी, दरभंगा को अनुशंसा की गई।