गुरु जी ने बिहार बंद में लिया हिस्सा,बोले–वोट नहीं,लोकतंत्र खतरे में है
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद आंदोलन में दलित चेतना मंच के गुरु जी अपने पूरे साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं,बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। गुरु जी ने बताया कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की गहन जांच के नाम पर लोगों से बेवजह कागजात मांग रहा है। इससे दलित,पिछड़े,आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोग वोट देने के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। गुरु जी ने कहा आज वोटर लिस्ट से नाम हटाया जा रहा है,कल नागरिकता छीनी जाएगी। फिर रोजगार,राशन और शिक्षा सब कुछ चला जाएगा। यह बहुजन विरोधी साजिश है। हमारे पास आधार कार्ड,राशन कार्ड,मनरेगा कार्ड जैसे दस्तावेज़ हैं,लेकिन चुनाव आयोग उन्हें मान्यता नहीं देता। ऐसे में गरीब और पिछड़े लोग सबसे ज़्यादा प्रभावित होंगे।बगुरु जी ने कहा जो समाज अपने वोट की रक्षा नहीं कर सकता,वह अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा कैसे करेगा? आज सत्ता तुम्हारा वोट छीन रही है,कल ज़मीन,भाषा और जीवन भी छीन लेगी। राम लखन पासवान,राजा पासवान,सुरेश राम उर्फ टाइम पास,मुरारी राम,रंजन पासवान,प्रमोद पासवान,इंद्रदेव राम,विष्णु देव मोची समेत कई कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए। इस मौके पर सबने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।