वोटबंदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के आवाहन पर आयोजित चक्का जाम सफल।
वोटबंदी के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग उतरे सड़क पर।
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /
वोटबंदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के आवाहन पर बुधवार को आयोजित चक्का जाम सफल रहा। चक्का जाम के अवसर पर लहेरियासराय स्टेशन से भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में विशाल जुलुश निकाला गया जो लहेरियासराय टावर पर आकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव,वरिष्ठ नेता आर के सहनी,राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद,शनिचरी देवी,अशोक पासवान,नंदलाल ठाकुर,विनोद सिंह,पप्पू खान,उमेश साह,देवेंद्र कुमार,जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी,हरि पासवान,गुलाम अंसारी,संदीप चौधरी,ओणम सिंह,कामेश्वर पासवान,साधना शर्मा,अभिषेक कुमार,केशरी यादव,भोला पासवान,प्रो कल्याण भारती सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। वही टावर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार दलित-गरीबों को वोट से वंचित करने की साजिश रच रही है। बिहार के अंदर सबसे बड़ा सवाल पलायन और बेरोजगारी का है। यह सवाल हाल नहीं होने के कारण आज बिहार के मजदूर पलायन कर रह रहे है जिस कारण बिहार के अंदर वोट प्रतिशत कम हो रहा है। इस सवाल को हल करने के बजाय बिहार के अंदर दलित गरीबों को वोटर पुनरीक्षण अभियान चलाकर वोट से वंचित कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि इस वोट बंदी के खिलाफ भाकपा माले जोरदार तरीके से गांव-गांव में अभियान चलाकर विरोध दर्ज करेगी। जिला के बहादुरपुर प्रखंड के मिर्जापुर चौक पर सड़क जाम किया गया। हायाघाट में आनंदपुर चौक,व हायाघाट जटमल पुर रास्ता में बिलासपुर में सड़क जाम किया गया। जाले में जाले भरवारा पथ पर सड़क जाम किया गया। बहेड़ी मुख्य सड़क को बहेड़ी बाजार में जमा किया गया। इसके अलावा पूरे जिला में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के साथ मिलकर चक्का जाम को सफल बनाया। वही बिहार राज्य रसोइया संघ के नेता सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व पोलो मैदान से जुलुश निकालकर लहेरियासराय टावर पर जाकर जाम में भगा लिए। वही ट्रेड यूनियन से जुट विभिन्न तबकाई संगठन भी इस चक्काजाम में भाग लिए।