इंडिया गठबंधन का ऐतिहासिक बंद,संयोजक उदय शंकर यादव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन,चुनाव आयोग पर आरोप
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
इंडिया गठबंधन की ओर से बिहार बंद के तहत बुधवार को दरभंगा जिला में जोरदार बन्द का नजारा देखने को मिला यह करिश्मा है या कार्यकर्ताओं का मेहनत,लोग सोचने पर मजबूर थे इसमें शामिल राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी विकासशील इंसान पार्टी भाकपा माले सीपीआई एम सीपी एम के नेता ने शांतिपूर्ण ढंग से बंद को सफल बनाया,जिला अध्यक्ष पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदय शंकर यादव की अगुवाई में जिले के सभी प्रखंडों में बन्द का पूरा असर दिखा दरभंगा शहर में सबसे पहले दरभंगा स्टेशन,लहेरियासराय रेलवे स्टेशन,टावर चौक,लोहिया चौक,मेडिकल चौक,नाका नंबर 5,म्यूज़ियम गुमटी,इनकम टैक्स चौराहा,दरभंगा टावर,शिवधारा चौंक जाम कर इंडिया गठबंधन के साथियों ने चुनाव आयोग एवं केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए,उदय शंकर यादव ने लहेरियासराय टावर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मैं दरभंगा वासियों का आभारी हूं,व्यापारी वर्गों का आभारी हुं मजदूरों का आभारी हूं बुजुर्गों का आभारी हूं टेंपो चालक का आभारी हूं रिक्शा चालक का आभारी हूं जिसने इतना बड़ा समर्थन देकर स्वत अपने आप को अपना प्रतिष्ठान अपना टेंपो अपना रिक्शा को बंद कर लिया और इंडिया गठबंधन के बन्द का समर्थन किया है,अभी 8,9 महीना पहले ही चुनाव हुआ है उस समय वोटर फर्जी नहीं थे आज जब मीडिया के द्वारा सर्वे कर रिपोर्ट जारी किया गया कि तेजस्वी यादव 2025 में 225 सीट के साथ बिहार में अगली सरकार बनाने जा रही है,तो सजीशन मतदाता को ही नाम काटकर चुनाव जीतना चाहते है और वोटरों को फर्जी बता रहा है जो नहीं चलेगी,आप ही लोग बताइए कि यहां मजदूर कौन नहीं है,सभी मजदूरी करते हैं,लेकिन लेबर कोड लाकर मजदूर को चिन्हित करना यह हमारा अपमान नहीं तो क्या है,यह सरकार हमें अपमानित कर रही है,हम चुपचाप बैठने वाले में से नहीं है,यह नहीं चलेगा सरकार और चुनाव आयोग अगर इस काले कानून को वापस नहीं लेते हैं,तो आमलोगों एवं मजदूरों के साथ इंडिया गठबंधन खड़ा है,उनके सभी लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे,सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी ने कहा यह सरकार निकम्मी है देश के आम नागरिकों से इनका कोई लेना-देना नहीं है सरकार और चुनाव आयोग इन नीतियों को बदले अन्यथा बड़ी लड़ाई की आगाज की जाएगी।उन्होंने जनता से अपील की कि वह आपने अधिकारों के लिए जागरूक रहे,और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आए सरकार बदलनी तय है,उदय शंकर यादव के नेतृत्व में जिला बन्द के आवाहन पर इतना बड़ा जन समर्थन मिला जिससे गदगद जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया वहीं पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव आज के प्रदर्शन से अति उत्साहित थे उन्होंने कहा की व्यावसायिक मजदूर टेंपो चालक रिक्शा चालक सभी लोग इस बन्द का समर्थन किए हैं यह देखने को मिला जिसकी तैयारी राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष पहले से की थी,जो मुझे यह जानकारी थी उन्होंने बंद पूर्व ही रिक्शे वालों के साथ टेंपो वालों के साथ आम नागरिकों सहित शहरी क्षेत्र के व्यवसाययों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया है,आज के बन्द को सफल बनाने हेतु पूरे मेहनत से काम किया है,और बंद को सफल बनाया इसके लिए जिला अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं,अगर सरकार और चुनाव आयोग ने अपनी नीतियों पर दोबारा विचार नहीं किया तो पूरे देश में बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा कुल मिलाकर आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा नेताओं में प्रदेश महासचिव जैस्मीन हैदर,जिला प्रवक्ता सुबश यादव,सत्रोहन यादव उर्फ पन्ना यादव,सुभाष पासवान,राजीव कुशवाहा,अमरेश कुमार अमर,रामसागर चौपाल,कामेश्वर राम लाल,बाबू शाह,दुखनी देवी,सदा मिथिलेश सहनी,गंगाराम गोप,मिथिलेश कुमार सिंह,राकेश नायक,गंगा मंडल,सचिन राम,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान,रियाज अली,रहमत अंसारी,राम नारायण झा,रत्तीकांत झा,मनोज भारती,विकासशील इंसान पार्टी से विनोद बंपर,ललित सहनी,अजय पासवान,पिंटू सहनी,रामकुमार पासवान,शोभा सहनी,अरुण राम,गणेश मुखिया,नारायण जी झा,सुधीर कुमार,रामनरेश राय,राजीव कुमार चौधरी,अहमद अली तमन्ना,राम चरित्र राम,सीपीएम से अविनाश कुमार ठाकुर,श्याम भारती,दिलीप भगत,राम सागर पासवान,गणेश महतो,भाकपा माले बैजनाथ यादव,नियाज़ अहमद,शनिचरी देवी,अभिषेक कुमार,नंदलाल ठाकुर,संदीप चौधरी,हरी पासवान,प्रिंस कर्ण सहित दर्जनों लोग ने इस बन्द को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया।