मतदाता पुनरीक्षण को विरोध में सिमरी में एनएच पर घंटो आवागमन बाधित

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में बिहार बंद को सफल बनाने को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सिमरी फोरलेन पथ पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया।बुधवार दरभंगा-मुजफ्फरपुर एन एच 27 को अवरुद्ध कर टायर जलाकर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।मुख्य वक्ता राजद प्रवक्ता सह पूर्व विधायक ऋषि मिश्र ने कहा चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप बिहार सरकार के दबाव में वोट के अधिकार को हनन करने का निरंतर कार्य कर रही है।राजद सङक से सदन तक आन्दोलन के माध्यम से सरकार को चेतावनी के माध्यम से कहना चाहती है कि जनता को दिगभ्रमित करना बंद करे। राजद प्रदेश सचिव सह पूर्व विधायक डा.फराज फातमी ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकार को हनन करने वाली सुशासन की सरकार को सत्ता से बेदखल करने को लेकर जनता जागरूक है।बिहार में निवास करने वाली जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का हक है।प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता व युवा राजद पूर्व प्रदेश सचिव अमजद अब्बास के संचालन में आयोजित प्रतिवाद मार्च में शामिल सैकङों आइएनडीआइए समर्थक को डीएसपी सुभेन्द्र सुमन व थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तार कर पीआर बांड पर दोपहर दो बजे मुक्त कर हाइवे पथ पर आवागमन चालू कराया।मौके पर माकपा जिला सचिव मंटू ठाकुर, राजद प्रधान महासचिव इरशाद आलम,अरविंद यादव,राहुल झा,दिलीप भगत,पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव,अमजद इकबाल, मौजूद थे। कंसी चौक पर माकपा अंचल सचिव अनिल महाराज के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र, मोहम्मद गुलाब,मोहम्मद जाकीर,मोहम्मद बब्लू ने दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पथ को जाम कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया।इधर भरवाङा,शोभन,शंकरपुर में जगह-जगह जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान एन एच पथ पर वाहनों की कतार लगी रही।