सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमि विवाद में पांच लाख रंगदारी व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी करने के साथ पांच लाख रूपये रंगदारी मांगने के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।घायल ग्याशु‌द्दीन ने अंकित कांड में कहा है आठ जुलाई को सुबह करीब 09:30 बजे एन एच 27 के बगल में अपने प्लॉट पर गया था। वहां पहले से मौजूद मो. सौकत, मो. कैफ मो.मजहर ने पहुंचते ही गाली देना शुरू कर दिया। गाली देने का कारण पूछा तो मो. सौकत ने मुझसे कहा की मुझे तुम पहले 5 लाख रुपया दे दो तब तुम अपने प्लाट पर आओगे ,नहीं तो तुम और तुम्हारे परिवार का कोई भी सदस्य आएगा तो उसे जान से मार दूंगा! इतना कहते हुये मो. कैफ डंडा उठा कर मारने लगा ,  अकेले रहने के कारण में जान बचा कर भाग निकला! सभी लोग मेरा पीछा करते मेरे घर तक पहुच गया और मेरे पुरे परिवार के साथ गाली गलौज करने लगा।वह बार बार जान से मारने की बात कहता रहा। मेरे पैर में चोट होने के कारण सिंहवाडा स्वस्थ केंद पर जा इलाज कराया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।