मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में नगर पंचायत भरवाड़ा में केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर किया सड़क जाम
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
मंगलवार को जाले एआईएआईएम विधानसभा के अध्यक्ष मुबारक हसन अतारी के नेतृत्व में भरवाड़ा रजा चौक पर बिहार बंद के समर्थन में सड़क जाम कर कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की जिसके कारण जाले अतरबेल पथ पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। तेज धूप में वाहन चालक और सवारी जाम के कारण परेशानी दिखी। कार्यकर्ता में बाल बल्ला लगा सड़क पर टायर जला आवागमन पूरी तरह बाधित रखी। वही ट्रेड यूनियन के समर्थन में और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ एकजुट होकर किया गया मौके पर एआईएआईएम नेता मुबारक हसन अतारी कहा कि आज की प्रोटेस्ट में सैकड़ों आम लोगो के अलावा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। आगामी चुनाव में जानता एनडीए सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और भरवाड़ा रजा चौक पर आवागमन पूरी तरह रुक गया।मौके पर मो. आयतुल्लाह, मो.बरकत अली उर्फ राजा, मो. साजिद, सुनील कुमार, कफील अहमद, नयाज, रहबर, हसनैन, संजूर, इमरान, मुजम्मिल और चांद शामिल थे। वही जाम के समर्थन में जाले विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मस्कूर अहमद उस्मानी ने भरवाड़ा पहुंच कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाते हुए जमकर केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद किया।
दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्थुआ गांव में पेट्रोल पंप मालिक के घर के बाहर देर रात हुई हवाई फायरिंग ,एक मोटरसाईकिल पर सवार थे दो अपराधी,हवाई फायरिंग कर हो गये फरार।डीएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा ,खोखा बरामद।
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमि विवाद में पांच लाख रंगदारी व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज