दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्थुआ गांव में पेट्रोल पंप मालिक के घर के बाहर देर रात हुई हवाई फायरिंग ,एक मोटरसाईकिल पर सवार थे दो अपराधी,हवाई फायरिंग कर हो गये फरार।डीएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा ,खोखा बरामद।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
सदर थाना क्षेत्र के खर्थुआ गांव में बीती देर रात एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक के घर ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग करतें हुये फरार हो गया । घटना की सूचना मिलतें ही पुलिस उसके घर पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हे।घटना स्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया हे। डीएसपी सदर 1 ने घटना की पुष्टि कर दी हे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के खर्थुआ गांव में मुरिया स्थित पेट्रोल पंप के मालिक धर्मेंद्र कुमार यादव के घर के बाहर गेट पर एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अपराधियो ने मोटरसाईकिल खड़ी कर देर रात हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग के दौरान ग्रामीण समेत घर के लोंगों को लगा कि कोई पटाखा फोड़ा हे। लेकिन जब सुबह लोग जगे तों देखा कि पटाखा नहीं फोड़ा गया हे बल्कि हवाई फायरिंग हुई हे। घर के बाहर खोखा भी पड़ा हुआ हे। पेट्रोल पंप मालिक धर्मेंद्र कलकता किसी काम से गये हुये हे इस कारण घर के परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस सूचना पर सदर थाना की पुलिस के अलावे साईबर थाना के डीएसपी राहुल कुमार एवं सदर डीएसपी राजीव कुमार घटनास्थल का दौड़ा कर परिजनों से पूछताछ की हे एवं खोखा भी घटनास्थल से बरामद किया। इस संबंध में पूछे जाने पर सदर डीएसपी 1 ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी ,इसी सूचना के आलोक में उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया हे। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगाने में जुट गई हे कि देर रात किस अपराधी ने हवाई फायरिंग का दुस्साहस किया हे।
यहां बता दे कि सदर थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग की घटना अक्सर होते रहती हे। कुछ दिनों पहले भी दिल्ली मोड़ पर अपराधियों ने दिन दहाड़े चार राउंड फायरिंग करते हुये फरार हो गया था , जिसे पुलिस अब तक नहीं पकड़ पायी हे। यही नहीं रात के अंधेरे में इस थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार का धंधा भी वर्षों से फल फूल रहा हे और कहा जाता हे कि ऐसे जितने कारोबारी हे उसके पास अवैध पिस्टल रहता हे। ऐसा कुछ वर्ष पहले कई बार एन एच 27पर देखा गया हे जहां अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर खदेड़ दिया हे। ऐसे में स्थानीय पुलिस को चुनौती के साथ काम करना पड़ेगा।
