इंडिया गठबंधन ने बिरौल-दरभंगा SH 56 पर प्रदर्शन किया शुरू, केंद्र सरकार के विरुद्ध कर रहे हैं जमकर नारेबाजी।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल-दरभंगा एसएच 56 पर बुधवार को
खादी भंडार के निकट इंडिया गठबंधन घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क को जाम कर दिया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।
धरने का नेतृत्व कांग्रेस नेता डॉ. नागेश्वर पंजियार कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अच्युतानंद ठाकुर, दिलीप आचार्य, राजद के कैलाश कुमार, अजय यादव, और पूर्व प्रमुख गणेश पासवान, विरेन्द्र पासवान माले के मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।