नवोदय विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत,परिवार ने लगाए स्कूल पर आरोप
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
केवटी प्रखंड के रनवे गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव के मुखिया संतोष साह के करीब 13 साल के बेटे की लाश नवोदय विद्यालय में पंखे से लटकी हुई मिली। यह घटना संदेहास्पद मानी जा रही है। मृतक की मां रूबी कुमारी ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। परिवार ने मामले की पूरी जांच की मांग की है।
घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लाश को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेज दिया हे।