पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा धर्म: विधायक विनय कुमार चौधरी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बहेड़ी प्रखंड के बघौनी गांव में मंगलवार को आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित दो लोगों–अमर कुमार साह और शंकर साह–को गृह क्षति अनुदान का चेक सौंपते हुए स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि पीड़ितों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 सालों से बिहार में न्याय के साथ विकास लगातार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की सोच है कि विकास में सभी वर्गों की बराबर भागीदारी हो,और उसी दिशा में तेजी से काम हो रहा है। विनय चौधरी ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों की मदद में अब कोई देरी नहीं होती। चाहे फसल नुकसान हो,कोई हादसा हो या घर की क्षति–सरकार अब सीधे और जल्दी राहत राशि पीड़ितों को पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब मुआवजा पाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे,लेकिन आज राहत राशि 24 घंटे से लेकर एक हफ्ते के अंदर मिल रही है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और प्रशासन की चुस्ती का नतीजा है। विधायक ने जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में एक बार फिर एनडीए सरकार को मौका दें,ताकि अगले 5 साल बिहार में उद्योग,रोजगार,हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने की योजना को ज़मीन पर उतारा जा सके। इस मौके पर अंचलाधिकारी धनश्री बाला,बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय,युवा जदयू जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह,राजस्व अधिकारी राजीव कुमार,गजेंद्र प्रसाद सिंह और कई अन्य लोग मौजूद थे।