बिहार के उद्यमियों में विश्वास हेतु सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे; जायसवाल
दस्तक7मिडिया, पटना।
बिहार में लगातार घटनाएं घटित हो रही है इस वजह से आम जन में भय व्याप्त है। पटना के बड़े उद्योगपति खेमका जी की हत्याएं जैसे अनेकों बारदातों के कारण नई पीढ़ी के उद्यमियों को बिहार में रोकना मुश्किल हो रहा है। बिहार वैश्य महासभा एवं प्रदेश महामंत्री व वैश्य महासम्मेलन बिहार के संजय जायसवाल ने इस तरह के हिंसक वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के कई उद्यमियों के बच्चे राज्य में कारोबार तो करना चाहते हैं, लेकिन यहां भयभीत वातावरण के कारण यहां रहना नहीं चाहते। घटना के डैमेज कंट्रोल के लिए अपराधियों पर पुलिसिया हनक बढ़ाना होगा और उत्तर प्रदेश के बुलडोजर बाबा के तरह बिहार में भी गाड़ी पलटना होगा। इनकाउंटर करने से काम नहीं चलेगा बिहार के लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे ताकि अपराधियों को अपराध करने से पहले अपना आगे का भविष्य दिखाई देने लगे वैसी कारवाई होनी चाहिए। और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सघन पेट्रोलिंग सहित कई कदम सरकार को उठाना होगा।
वहीं राष्ट्रीय मनवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रिय मिडिया प्रभारी ईं आरके जायसवाल ने इस तरह के घटनाओं पर भर्तस्ना करते हुए कहा की अभी तक प्रदेश में सरकार किसी पार्टी का हो लेकिन आपराधिक घटनाओं पर पूर्णरूप से अंकुश लगाने में सभी सरकार नाकाम रही है। प्रदेश में उद्यमी का हर समय शोषण के साथ हत्याएं होता आ रहा है जबकि प्रदेश के विकाश व् टैक्स चुकाने में सर्वोपरि रहा है ।
बहादुरपुर के रघेपुरा गांव में बीएलओ के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज ,थानाध्यक्ष ने कहा बीएलओ और उसके समर्थकों ने ही ग्रामीणों के साथ की थी मारपीट।
पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा धर्म: विधायक विनय कुमार चौधरी