बहादुरपुर के रघेपुरा गांव में बीएलओ के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज ,थानाध्यक्ष ने कहा बीएलओ और उसके समर्थकों ने ही ग्रामीणों के साथ की थी मारपीट।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव में बीएलओ के साथ हुये दुर्व्यवहार के मामले में बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हे।
बीएलओ कमलेश कुमार की पत्नी भुल्ली देवी ने बहादुरपुर थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुये कहा कि घटना के चार पांच दिन बीत जाने के बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हे। उक्त आवेदन में भुल्ली देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही महालक्ष्मी देवी पति राज कुमार पासवान ,राज कुमार पासवान पिता स्व गोनु पासवान ,कामनी देवी पिता राज कुमार पासवान एवं मिथिलेश पासवान पिता राज कुमार पासवान एवं दस अज्ञात लोग उनके केंद्र पर आकर गाली गलौज करते हुये अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद थाना में आवेदन दिया और बीडीओ से भी इस बाबत शिकायत की।

 

बीडीओ ने भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थानाध्यक्ष को आवेदन दिया। आंगनबाड़ी सह बीएलओ भुल्ली देवी का आरोप था कि इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने कारवाई नहीं की।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने पूछने पर भुल्ली देवी द्वारा लगाए गये सारे आरोप को एक सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भुल्ली देवी और उसके सहयोगियों ने ही इन लोंगों के साथ मारपीट की थी जिसे लेकर 4जुलाई को ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। इस प्राथमिकी के बचाव में बीएलओ भुल्ली देवी थाना पुलिस पर दबाव बना रही थी और प्राथमिकी दर्ज कराना चाह रही थी। उन्होंने कहा कि भुल्ली देवी के आवेदन पर भी कांड संख्या 339/25दर्ज किया गया हे। उन्होंने कहा कि दोनों मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही हे।