लहेरियासराय थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी /कर्मियों ने दी एस आई रंजन को विदाई।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लहेरियासराय थाना में मंगलवार को थाना से एसआई रंजन कुमार के स्थानांतरण को लेकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान थाना के सभी कर्मी मौजूद थे।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि सरकार के किसी भी विभाग में स्थानांतरण /पदस्थापन लगा रहता हे।थानाध्यक्ष ने कहा कि इसी प्रक्रिया के तहत एसएसपी के निर्देश के आलोक में एस आई रंजन का पदस्थापन बहेड़ी थाना में हुआ हे।उन्होंने कहा कि पुरा थाना के परिवार के सदस्य  उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हे और आशा करते हे कि वहां भी पूरे निष्ठा और ईमानदारी से पुलिसिया कार्य को अंजाम देंगे।