वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में महिला थानाध्यक्ष के द्वारा मासिक “महिला सशक्तिकरण” सभा का किया गया आयोजन।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी के नेतृत्व में केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोयलास्थान में +2 हाइस्कूल में मासिक “महिला सशक्तिकरण” सभा का आयोजन किया गया।
आयोजित मंथली नारी सशक्तिकरण सभाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। सामाजिक, आर्थिक, और कानूनी मुद्दों पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया । विशेष रूप से, ये सभाएँ निम्नलिखित पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं: महिला सुरक्षा: साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कानूनी जागरूकता
दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी दी गई ।सामाजिक समता: पितृसत्तात्मक मानसिकता को बदलने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया।
मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति, सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में नब्बे दिवसीय “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” अभियान की होगी शुरुआत।
लहेरियासराय थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी /कर्मियों ने दी एस आई रंजन को विदाई।