निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई 

मुजफ्फरपुर जिले में सुबह सुबह निगरानी विभाग की कारवाई से लोंगों में हड़कंप मच गया। यह कारवाई कुढ़नी के सीओ पर हुई हैं।

निगरानी विभाग पटना की टीम ने सीओ को अपने साथ पटना लेकर गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग की टीम तड़के सुबह कुढ़नी पहुंची।
बतौर घुस लेने की शिकायत करने वाले युवक उनके घर जाकर 40 हजार रुपया दिया। निगरानी विभाग की टीम ने 40हजार रुपये घुस लेते हुये उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। सीओ पंकज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने पूछताछ भी की और अपने साथ पटना लेकर चली गई। इस घटना की जानकारी प्रखंड क्षेत्र और जिला में लोंगों को होती गई ,तरह तरह की चर्चे होने लगी।