बाबा कुशेश्वर सेवा संस्थान का मनाया गया छठा स्थापना दिवस ,लोंगों की सेवा में तत्पर रहती हैं संस्था ,केक काटकर बांटी खुशियाँ।
बाबा कुशेश्वर सेवा संस्थान का मनाया गया छठा स्थापना दिवस ,लोंगों की सेवा में तत्पर रहती हैं संस्था ,केक काटकर बांटी खुशियाँ।
कुशेश्वरस्थान :संवाददाता ,
बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था के छठे स्थापना दिवस पर बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार पौद्दार की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार राय सहित संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर सदस्यों को मुंह मीठा किया। संस्था के पूर्व सचिव अमित पौद्दार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संस्था के उपलब्धि का चर्चा करते हुए कहा कि कुशेश्वरस्थन दोनों प्रखंड में यह एक मात्र संस्था है जो इलाके में प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ित लोगों को सेवा करने में तत्पर रहता है।साथ ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुशेश्वरस्थान में विभिन्न अवसरों पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेय जल सहित कई तरह की सेवा करने में लगा रहता हैं।प्रखंड क्षेत्र में होने वाले किसी भी आपदा में संस्था के कार्यकर्ता सरकारी सहायता सहायता से पहले पहुंच कर अपने संसाधनों से पीड़ितों को सेवा में जुट जाते हैं। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के हौसले को अफजाई करते हुए इसी तरह मानव सेवा में तत्पर रहने के लिए आह्वान किया। इससे पहले सभी अतिथियों को कार्यकर्ताओं ने मेमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को पत्रकार सुधीर कुमार चौधरी, राजीव कुमार झा, शिवजी राय, प्रशांत कुमार,देव कांत यादव,राजू रमण भारती सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर कोषाध्यक्ष हेप्पी कानोडिया, चंदन कानोडिया, विजय पौद्दार, गोविंद कुमार, श्याम अग्रवाल, कुंदन वर्णवाल, अमित भारती, विकास राय, उज्जवल सोनी, रमेश पौद्दार सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।