कुशेश्वरस्थान ,संवाददाता :

नये थानाध्यक्ष ने योगदान के बाद शराब माफियाओ पर लगातार  शिकंजा कस रही हैं।इसी कड़ी में पुलिस ने
देशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भिण्डुआ गांव निवासी कृपाल मुखिया के पुत्र सुरेश मुखिया एवं इसी पंचायत के पिपरा गांव निवासी लक्ष्मी मुखिया के पुत्र अनिल मुखिया को तीन तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दोनों कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं | इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है इनमें एक अभियुक्त अनिल मुखिया दोबारा शराब कारोबार में गिरफ्तार हुआ है |