तीन शातिर चोर गिरफ्तार ,चोरी के सामान बरामद ,हाजीपुर पुलिस की कारवाई ,तीन और चोर का आया नाम सामने।
तीन शातिर चोर गिरफ्तार ,चोरी के सामान बरामद ,हाजीपुर पुलिस की कारवाई ,तीन और चोर का आया नाम सामने।
हाजीपुर संवाददाता :
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना की पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हुये चोरी के मामले में तीन चोर को चोरी गई सामानों के साथ गिरफ्तार किया हैं इनके पास से पुलिस ने 46हजार नगद एक लाख रुपये मूल्य के ज्वेलरी ,तीन घड़ी एवं ताला तोड़ने का औजार बरामद हुआ हैं।
गिरफ्तार हुये लोंगों में इसी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन के अशोक पासवान के पुत्र रामबाबू कुमार और अशोक ढेलबा हैं। वहीं एक राम श्लोक सिंह के पुत्र संजय कुमार हैं। तीनों पकड़े गये चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
बिदुपुर पुलिस का कहना हैं कि इस घटना में तीन शातिर और भी हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिये पुलिस लगातार प्रयासरत हैं।