पटना :
वैशाली जिला के हाजीपुर से बड़ी खबर हैं। सूचना मिल रही हैं कि सुभाष चौक स्थित आईडीबीआई की शाखा में 15लाख रुपये जमा करने जा रहें एक व्यवसायी से शातिर अपराधियों ने 15लाख रुपये लूट लिये । यह भी बताया जा रहा हैं कि मोटरसाइकिल पर सवार आये अपराधियों ने हथियार के बल पर यह रुपये लूटे हैं।

नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पहुंचकर छानबीन कर रहें हैं। थानाध्यक्ष ने उक्त व्यवसायी से घटना के बाबत जानकारी ली हैं। इधर घटना पर पहुंचे थाना की पुलिस कई दुकान एवं घरों में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही हैं। अबतक किसी अपराधियों के बारे में कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिला हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कोशिश जारी हैं अपराधी गिरफ्तार होंगे।थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की हैं।
