वैशाली जिला में 15अगस्त के मौके पर दो नये थानों का होगा उदघाटन।

वैशाली जिला में 15 अगस्त के मौके पर दो नये थाने का उद्घाटन होगा।स्वतत्रंता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश पर वैशाली जिला में अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से दो नये थाना का उदघाटन किया जायगा। यह जानकारी वैशाली के एसपी रवि रंजन कुमार ने दी हैं।

उन्होंने कहा कि हाजीपुर सदर थाना से कुछ क्षेत्र कटकर नये थाना काजीपुर थाना का नवसृजन गया हैं ,इसी तरह पातेपुर थाना क्षेत्र के हिस्से को काटकर हरि लोचन पुर थाना बनाया गया हैं। एसपी श्री कुमार ने सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया हैं कि इस इलाके के लोग अपनी समस्याओं को लेकर अब नये थानों में जाएं और वहां के थानाध्यक्ष के सामने अपनी बातों को रखें।

काजीपुर और हरिलोचनपुर थाने के थानेदार की हुई पोस्टिंग

एसपी रवि रंजन कुमार ने कहा कि नवसृजित थाना काजीपुर के थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव होंगे साथ ही हरिलोचनपुर थाना के थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा होंगे। दोनों थाना में थानाध्यक्ष सहित आठ आठ पुलिस कर्मियों का पोस्टिंग एसपी ने किया गया है।