कैमूर के स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के रूप सुजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला।

बता दें कि कैमूर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्थायी लोक अदालत में सुजीत कुमार सिंह ने अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।इस बारे में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय कैमूर से बताया गया कि सुजीत कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से लोक अदालत ने बड़ी संख्या में वादियों को उनके विवादों का निपटारा करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

उनकी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता ने कार्यवाही को आम जनता के लिए अधिक सुलभ और विश्वसनीय बनाया। लोक अदालत की कार्यवाही को अत्यंत दक्षता और निष्पक्षता के साथ संचालित किया।जिससे पक्षकारों का न्याय के प्रति विश्वास बढ़ा।

उन्होंने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण समाधान को प्राथमिकता दी।जिसके परिणामस्वरूप आज कई जटिल मामलों का भी सफलतापूर्वक निपटारा हो सका।उनके सक्रिय योगदान से एक ही दिन में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई जिससे न्यायिक प्रणाली पर बोझ कम हुआ।

 

उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि लोक अदालत आम नागरिकों के लिए न्याय प्राप्त करने का एक सरल और त्वरित माध्यम बने।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैमूर सुजीत कुमार सिंह के के अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।उनके प्रयासों से कैमूर में न्याय की पहुंच और गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार हुआ है।जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।