शिक्षक की गोली मारकर हत्या मामले में डीएसपी सदर टू के नेतृत्व में जांच टीम गठित , जल्द होगा खुलासा

– बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
-जांच में जुटी एफएसएल व टेक्निकल टीम
-मोबाइल, चप्पल व साइकिल जब्त
-सीसीटवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /दरभंगा 

कमतौल पथ पर निस्ता सङक पर बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर बाइक हत्या के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार,डीएसपी ज्योति कुमारी,पुलिस निरीक्षक सुरेश राम ,एफ एस एल व टेक्निकल टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। डीएसपी सदर टू के नेतृत्व में गठित टीम को मामले का शीघ्र पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार करने को कहा  है। आक्रोशित ग्रामीणों ने भरवाड़ा कमतौल मुख्य पथ को बांस बल्ले से लगभग एक घंटे तक जाम कर हत्या में संलिप्त अपराधी को अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

मृतक प्राथमिक मध्य विद्यालय नासिरगंज निस्ता के शिक्षक मंसूर आलम के माथे व कंधे पर अलग अलग लगे दो गोली के निशान को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि पेशेवर अपराधी ने नजदीक से गोली चलाई है।भरवाङा शंकरपुर में मोहम्मद उजाले के मकान में वर्ष  2008 से  किराए पर लेकर सपरिवार रह रहे थे। मृतक का घर मधुबनी जिला के बेनीपट्टी के गांव बलिया पोस्ट तीसी नरसाम बताया गया है।जांच में जुटी पुलिस इस बिन्दु पर भी तहकीकात कर रही है कि वहां किसी से विवाद तो नहीं था।एसडीपीओ ज्योति कुमारी, सिंहवाड़ा, जाले, कमतौल थाना की पुलिस के एसएफएल की टीम मौके पर पहुंचकर सभी बिन्दु पर जांच पड़ताल कर रही है। आस पास सङक किनारे लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है घटना से पहले व बाद भरवाङा कमतौल पथ पर बाइक से आने जाने वाले को चिन्हित कर मोबाइल लोकेशन का पता लगा रही है।

बताया गया है कि लगभग छह बजे सुबह शिक्षक अपने डेरा से प्रतिदिन की तरह साइकिल से विद्यालय जा रहे थे। नगर पंचायत भरवाड़ा बाजार स्थित दोसिमना चौक के रास्ते लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे निस्ता के समीप अपराधियों ने शिक्षक के कान के ऊपर एवं पीठ के कंधे पर पिस्तौल से दनादन दो गोली मार दी। थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया है कि कारतूस का दो खोखा,मृतक का मोबाइल व चप्पल,साइकिल जब्त किया गया है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौङ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिक्षक साइकिल समेत सड़क के बगल में गड्ढे में औंधे मुंह लूढके जमीन पर गिर गये। जानकारी के अनुसार मृत शिक्षक को बुधवार के दिन स्कूल में प्रधानाध्यापक का प्रभार मिला था। क्योंकि वर्तमान एचएम सैयद जावेद हसन बुधवार को अवकाश पर थे। इधर शिक्षक पति के मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी खैरुनिसा, पुत्री जिकरा खातून, बुसरा खातून, रुसदा खातून एवं पुत्र मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद आफान चित्कार मारकर कह रहे थे कि आखिर किसका क्या बिगाडा था। मौके पर मौजूद ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों शोकाकुल परिवार को सान्त्वना दे रहे थे। शिक्षक को गोली मारकर हत्या की जानकारी के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, शिक्षक नरेंद्र कुमार,रवि कुमार, कौशल कुमार, राम प्रवेश, भारती कुमारी, पुजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद होकर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि स्वजन शिक्षक के शव को डीएमसीएच पोस्टमार्टम कराने के लिए जाने को लेकर प्रशासन से एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।जिसके कारण कुछ देर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने भरवाड़ा कमतौल पथ को निस्ता में घटनास्थल के पास जाम करने के कारण पथ के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।आवागमन बाधित होने के कारण अधिकांश वाहन भरवाड़ा जाले पथ से वापस लौट रही थी तो कुछ गाङी सड़क किनारे खड़ी थी। थानाध्यक्ष ने बताया है कि मृतक शिक्षक की पत्नी खैरुनिसा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।