साइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या,अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने की नाकाबंदी।
साइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या,अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने की नाकाबंदी।
साइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या,अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने की नाकाबंदी।
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के भरवाड़ा कमतौल पथ पर नासीरगंज निस्ता के निकट बुधवार की सुबह घर से साइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जहा शिक्षक की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत बलिया पोस्ट के तीसी नरसाम निवासी मो. मंसूर आलम (55) के रूप में की गई है। मृतक शिक्षक लगभग बीस वर्ष से शंकरपुर पंचायत में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी एसपी अशोक कुमार सदर टू डीएसपी ज्योति कुमारी सिंघवाड़ा जाले और कमतौल थाना अध्यक्ष के अलावा एफएसएल टीम और टेक्निकल टीम में घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। बताया जाता है की शिक्षक मंसूर सबेरे लगभग छह बजे अपने डेरा से साइकिल से राजकीय मध्य विद्यालय निस्ता के लिए निकले थे इसी बीच नगर पंचायत भरवारा के मोदी चौक के एक किलोमीटर आगे निकलने पर अपराधियों ने उनके कान और पीठ में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई जिसके बाद सो साइकिल सहित सड़क किनारे लुढ़क गए।वही पुलिस घटनास्थल से दो गोली का खोखा भी बरामद किया है। इधर पति के मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी खैरुनिसा, पुत्री जिकरा खातून, बुसरा खातून, रुसदा खातून एवं पुत्र मो उस्मान, मो आफान भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें ढाढस बंधाना शुरू किया। शिक्षक के मौत की जानकारी मिलते ही बीईओ विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद पहुंच गए।शिक्षक की हत्या के बाद मौके से भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने भरवाड़ा कमतौल पथ को निस्ता में घटनास्थल के पास जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों और गाड़ियों की कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीण अबिलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम के कारण कुछ गाड़ियां भरवाड़ा जाले पथ से निकल रही थी तो अधिकांश गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थी। एसडीपीओ, थानाध्यक्ष बीईओ एवं एक दर्जन से अधिक पंचायत लोग एवं प्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। अबिलंब मामले का उद्वेदन किया जाएगा।
निवर्तमान एसडीओ उमेश कुमार भारती को बाबा के नगरी कुशेश्वरस्थान में मिली भव्य विदाई।
शिक्षक की गोली मारकर हत्या मामले में डीएसपी सदर टू के नेतृत्व में जांच टीम गठित , जल्द होगा खुलासा ,बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम