इंडिया घटक के कार्यकर्ता 30 मई को दरभंगा जिला में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरुद्ध करेंगे एक दिवसीय धरना।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिला के अंतर्गत भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर एक दिवसीय धरणा की जानकारी दी  है।कहा हे कि भ्रष्टाचार तो सता संरक्षित है,जिस पर प्रशासन मौन बना रहता है,जो आम जनों के लिए काफी घातक है,अतः इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा दिनांक 30 मार्च 2025 को दरभंगा जिला समाहरणालय धरना स्थल पर आयोजित धारणा के माध्यम से यह मांग करती है कि जिला में कई भ्रष्टाचार की घटनाएं घटी हैं इस पर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर इस पर तत्काल कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ,अतः निवेदन है कि धरना उपरांत संध्या 4:00 बजे इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों से उपरोक्त बिंदुओं पर बात करने का समय देने की कृपा करेंगे इसके लिए आपका आभारी रहूंगा,
इंडिया गठबंधन समन्वय समिति संयोजक उदय शंकर यादव,,

बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक जिला राजद अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने किया जिसमें घटक दल से सम्मिलित होने वाले विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सहनी ,भाकपा माले के जिला सचिव बैजनाथ यादव सीपीआई एम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती सीपीआई जिला सचिव कामरेड नारायण जी झा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान जिला प्रवक्ता राजद सुबंश यादव जिला राजद उपाध्यक्ष अमरेश कुमार अमर सुभाष पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे,