फायनांस के एक युवती (मार्केटिंग मैनेजर) की संदिग्ध मौत ,फंदे से लटका मिला शव।पुलिस कर रही हे जांच ,सीसीटीवी के फुटेज से खुलेगा राज ,हत्या या आत्महत्या।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कॉलोनी स्थित एक फायनांस के ऑफिस में एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई हे। उक्त युवती का शव पंखे से लटका हुआ था ,जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची थी।पीछे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची थी।
सदर एसडीपीओ ने कहा कि मृतक जानवी सिंह(24वर्ष ) फायनांस कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर थी। रोज की तरह सुबह साढ़े सात – आठ बजे के करीब ऑफिस आयी थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान और भी कलिग मौजूद थे लेकिन बताया जा रहा हे कि कुछ देर बाद सभी कलिग चले गये थे। उन्होंने कहा कि काम करने वाली दाई के सूचना के बाद मकान मालिक के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि बजाज कंपनी के माईक्रो फायनांस में कार्यरत एक युवती फंदे से लटक रही हे।एसडीपीओ ने कहा कि इसी सूचना पर पुलिस आयी हे। उन्होंने कहा कि देखने से तों आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा हे लेकिन इस मामले में बारीकी से जांच की जाएगी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया गया हे।
