इस हाईटेक अस्पताल की स्थानीय विधायक अशोक सिंह एवं स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। क्योंकि रामगढ़ से जिला मुख्यालय लगभग 30 किलोमीटर है और वहां जाने में आधे घंटे से अधिक का समय लगता था जिस कारण रामगढ़ के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस अस्पताल का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा और यह अस्पताल बनने से कहीं ना कहीं जो रामगढ़ के आसपास के लोग हैं उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
क्योंकि जो लोग यहां से इलाज कराने के लिए भभुआ जाते हैं अब वह लोग रामगढ़ में ही अपना इलाज करा सकेंगे। यह हाईटेक के साथ-साथ यहां सभी गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार दिन पर दिन स्वास्थ्य व्यवस्था में कहीं ना कहीं आगे निकल रहा है और देश भी इन दोनों की नेतृत्व में काफी विकास कर रहा है।
