लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र में मंगलवार को आयोजित रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में किया गया। आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। जिसके क्रम में पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
इस दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्न आउट का निर्देश दिया गया एवं पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन और कर्तव्य-निष्ठा के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश गया गया ।