प्रीति झा के कथित हत्या के मामले में पुलिस ने दिखाई तत्परता ,पति संतोष झा गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने आखिरकार संतोष झा को गिरफ्तार कर लिया।बलभद्रपुर निवासी संतोष झा की पत्नी प्रीति झा ने फंदे में लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी लेकिन मृतक के पिता ने इस मामले में शंका जाहिर किया था कि उसके पति ने ही उसकी हत्या कर दी हे।

इस मामले को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।इधर कुछ संगठनों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि एक मंत्री के इशारे पर पुलिस एवं डॉक्टर काम कर रही हे इसीलिये डॉक्टर चिकित्सीय प्रमाण पत्र नहीं दे रही हे और पुलिस संतोष झा को गिरफ़तार नहीं कर रही हे।

 हालांकि घटना के दिन सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना के प्रभारी राजकुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे थे ,इस दौरान सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बारीकी से छानबीन किया था । लाश को कब्जे में पुलिस लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेजा था।

इस पूरे प्रकरण में एक बात साफ साफ सामने आ रहा था कि प्रीति ने आखिरकार आत्महत्या अगर की हे तों क्यूँ की हे ,क्यूंकि शादी के उन्नीस साल बाद ऐसी घटना घटी।स्थानीय कई लोंगों का कहना था कि संतोष नशेबाज था और हमेशा दोस्तों के साथ शराब सेवन करता था।ऐसी स्थिति में पुलिस का कहना हे कि संतोष झा से प्रताड़ित होकर ही प्रीति ने आत्महत्या की हे।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया हे ,उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।