भाजपा मंडल कार्यकारणी की बैठक,संगठन के मजबूती पर हुई चर्चा 

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत में भाजपा मंडल कार्यकारणी की अलग अलग बैठक रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राखी आनंद एवं पूर्वी मंडल रोशन कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। नगर पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के विधानसभा प्रभारी सोनू कुमार ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संगठन के मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं मध्य विद्यालय केवटगामा में आयोजित पूर्वी मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के मंडल प्रभारी जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी ने मंडल कार्यकारिणी के गठन संबंध में दिशा निर्देश दिया। नगर पंचायत कार्यकारणी के बैठक में कुशेश्वरस्थान उत्तरी एवं दक्षिणी के अध्यक्ष क्रमशः घनश्याम चौधरी एवं मनोज कुमार मांझी,मोहन प्रसाद निराला,महामंत्री अशोक आनंद,उपाध्यक्ष,राजेश दास,राम जीवन चौपाल तथा राम सुरेंद्र चौपाल,मंत्री मधु कांत राय,पूनम देवी,कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार,मुकेश यादव,विकास कुमार साह,देवेंद्र मुखिया,लालो दास सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं पूर्वी मंडल के बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय एवं राम शरण यादव,महेंद्र पोद्दार,अरविंद मुखिया,मकेन्द्र यादव,गंगा यादव,प्रदीप यादव,संजय सिंह,राम दयाल भारती,ललित पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।