प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों में व्याप्त अनियमितता की जांच कराने की गुहार

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी नीतू देवी पति कन्हैया कुमार ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण बिरौल के न्यायालय में बन वाद दायर कर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों में व्याप्त अनियमितता की जांच कराने की गुहार लगाई है। इस बाबत दिए गए आवेदन पत्र में उल्लेख किया है कि वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद पूजा कुमारी पति विक्की कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 50-50 हजार रुपए घूस लेकर सभी पक्का मकान वालों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिय जाने का आरोप लगाया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-25 तक वार्ड नंबर 4 में धरातल पर बिना कोई काम किए कागजी खानापूर्ति कर लाखों रुपए का लूट खसोट किया है। शिकायत कर्ता नीतू देवी ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से उक्त वार्ड में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं विभिन्न योजनाओं में हुए अनियमितता की जांच कराने की मांग किया है।