हर्षोल्लास के साथ मशाल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
संकुल स्तर पर आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय के प्रांगण में 22 से 25 मई तक की गई 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय के अभिजीत कुमार, बालिका वर्ग से सोनाक्षी कुमारी, साईकिलिंग में अब्दुल वाहिद,60 मीटर दौड़ में करण कुमार, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।साथ हीं कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में भी आदर्श मध्य विद्यालय के छात्रों का जलवा रहा।क्रिकेट बाॅल थ्रो में मध्य विद्यालय सराय सत्तार खान के छात्र मो. आशिक हुसैन ने प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग के लंबी कूद में मध्य विद्यालय खाजासराय की राधा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी सफल प्रतिभागियों को बिहार शिक्षा परियोजना के ए आरपी मो. मुस्ताक अहमद ने मेडल एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र,शिक्षक मो. साजिद हसन,मो. शकील अहमद,सोनी कुमारी, रश्मि प्रिया,कल्याणी कुमारी के साथ साथ मधुमाला कुमारी, शिक्षक दिलीप कुमार ठाकुर, प्रदीप कुमार, आरती कुमारी तथा मो. अरशद मौजूद थे। संकुल प्रांगण में प्रतिभागियों के साथ शिक्षकगण और विद्यार्थियों की उपस्थिति से प्रतियोगिता का माहौल सुन्दर रहा।
