वरीय पुलिस अधीक्षक ने  लहेरियासराय थाना का किया औचक निरीक्षण,दिये कई निर्देश।कहा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को लहेरियासराय थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, चौकीदार परेड, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच कर लहेरियासराय थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश   थाना क्षेत्र में शांति और कानून
व्यवस्था सुनिश्चित करना
संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने,
 सार्वजनिक आयोजनों, या चुनाव जैसे विशेष अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने ,अपराध निवारण और जांच:क्षेत्र में अपराधों (जैसे चोरी, डकैती, हिंसा आदि) की रोकथाम के लिए सक्रिय उपाय करना,लंबित मामलों की जांच को प्राथमिकता देना और समयबद्ध तरीके से निपटारा करना,गंभीर अपराधों (हत्या, बलात्कार आदि) की जांच में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जनता के साथ संवाद और विश्वास:

स्थानीय समुदाय के साथ नियमित संवाद स्थापित करने , जैसे सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित करना।जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनना और त्वरित समाधान प्रदान करना। पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवहार करना शामिल हे।
इसके अलावे थाना रजिस्टर, मालखाना, और अन्य अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने,थाने में अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने का निर्देश दिया गया हे।

 विशेष अभियान और नीतियां

अवैध गतिविधियों (जैसे नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध शराब, जुआ आदि) के खिलाफ विशेष अभियान चला कर नकेल कसने ,साइबर अपराधों और डिजिटल धोखाधड़ी पर नजर रखने एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया हे।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को मार्गदर्शन

थाने के अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रेरित करने आदि अन्य कतिपय बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए।