कलयुग के प्रभाव को शांत रखने  का बस एक तरीका ,भागवत कथा:चंदन जी महाराज 

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमलपुर-दसौत में चल रहे श्री मद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक श्री चन्दन जी महाराज ने कहा कलियुग के प्रभाव को शांत रखने का एकमात्र उपाय है भागवत कथा।यदि कथा को प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन का अंग बना ले तो समाज में जो अराजकता है वो तत्काल नष्ट हो जाता है , कथा में कपिलोपाख्यान के माध्यम से अष्टांग योग एवं सांख्य दर्शन का उपदेश किया।मनु जी के वंश का वर्णन करते हुए परम भक्त श्री ध्रुव जी महाराज का चरित्र पृथू जी का चरित्र वर्णन किया गया। ध्रुव जी महाराज अपने आत्मविश्वास एवं दृढ संकल्प के द्वारा पांच वर्ष की आयु में ही भगवान का दर्शन किया, मनुष्य यदि दृढ़संकल्पित हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं है , कथा के यजमान श्री नरेश झा जी ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया, सम्पूर्ण आयोजन का संचालन आश्रम के पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री गोविंदाचार्य जी के द्वारा किया जा रहा है