अब घुस की रकम किश्तों में लेने लगे हे अधिकारी ,तीन लाख रिश्वत लेते हुये राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार ,मधुबनी जिले के जयनगर अंचल का हे मामला 

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

जी हाँ ,अब घुस की रकम देने में आप सक्षम नहीं हे तों आप अधिकारी के तालमेल से उसका किश्त भी बना सकते हे।ऐसा मामला मधुबनी जिला के जयनगर अनुमंडल से सामने आ रहा हे ,जहां एक राजस्व कर्मचारी ने दाखिल खारिज करने के नाम पर बीस लाख में पीड़ित के साथ डील की और उसका कई किश्त बांध दिया।लेकिन निगरानी विभाग की टीम ने मौके से उसे पकड़ लिया।

मधुबनी जिला के जयनगर अंचल के राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया हे।निगरानी विभाग की टीम राजस्व कर्मचारी से पुछताछ कर रही हे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के जयनगर अंचल के राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल को निगरानी विभाग की टीम ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया हे।बताया जा रहा हे कि राजस्व कर्मचारी द्वारा जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर 30-35लाख रुपये की मांग की गई थी लकिन डील बीस लाख पर हुई,पीड़ित ने कहा कि इस राशि को हम किश्त में देंगे।पहली किश्त तीन लाख में डील हुई।इसकी सूचना पीड़ित पक्ष की और से निगरानी विभाग को दी गई।निगरानी विभाग ने इस शिकायत का सत्यापन किया।इसके बाद कारवाई की।

पीड़ित व्यक्ति तीन लाख रुपये लेकर राजस्व कर्मचारी अजय कुमार मंडल को दिया ,इधर घात लगाए निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।