बहेड़ी और लहेरियासराय थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक ने की थानेदार की पोस्टिंग ,बहेड़ी थाना में पुनि सूरज तों लहेरियासराय थाने का थानाध्यक्ष बने पुनि अमित।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज

विगत कई दिनों से खाली पड़े लहेरियासराय थानाध्यक्ष की कुर्सी पर एसएसपी ने पोस्टिंग कर दिया हें।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष के अलावे बहेड़ी थाना के थानाध्यक्ष पद पर भी पोस्टिंग की   हें।बहेड़ी थानाध्यक्ष को डीआईजी के निर्देश के आलोक में एसएसपी ने 22मई 25को ही थाना के पद से मुक्त किया हें और इसी दिन एसएसपी ने बहेड़ा थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुनि सूरज कुमार गुप्ता को बहेड़ी थाना के थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया हें।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी जिला  आसूचना इकाई में तैनात अमित कुमार को लहेरियासराय थानाध्यक्ष के पद पर आसीन किया हें।

लहेरियासराय के तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपक कुमार का पटना जिला बल में स्थानांतरण हो जाने के बाद कई दिनों से यह कुर्सी खाली था।