बाल श्रम निषेध पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
अम्बेडकर सभागार मे जिला पदाधिकारी,दरभंगा श्री राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास की अध्यक्षता में बाल श्रम निषेध विषय पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स एक दिवसीय बैठक आयोजित हुई।
बैठक में बाल श्रम से संबंधित सभी हितधारक के साथ-साथ टास्क फोर्स के जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा के द्वारा स्वागत करते हुए बाल श्रम के क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय कार्य के बारे में विस्तार से बताया गया ।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 मे 39 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया, जिसमें 05 दूसरे जिला से और 34 दरभंगा जिले से संबंधित है,जिन्हें नियमानुसार कैश कम्पोनेंट एवं नॉन कैश कंपोनेन्ट के तहत पुनर्वासन किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 07 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उनके पुनर्वास की कार्रवाई की जा रही है ।
बैठक को संबांधित करते हुए श्रम अधीक्षक,दरभंगा द्वारा कहा गया कि बाल श्रम ,मे मानव तस्करी भी की जा रही है,जो सभ्य समाज के लिए कलंक का विषय है।
इसे हम लोग सतत् प्रयास से ही इससे मुक्ति प्राप्त कर सकते है।
अपर समाहर्त्ता,दरभंगा द्वारा बताया गया कि बाल श्रम निषेध हेतु संविधान में भी स्पष्ट प्रावधान है,फिर भी यह प्रथा हमारे समाज मे व्याप्त है,जो समाज के लिए कलंक है,जिसे दूर करने के लिए हम सभी को संकल्पित होने के साथ-साथ प्रतिबद्धता भी दर्शाना होगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से आह्वान किया गया कि आप लोग जागरूक नागरिक है अपने घर अपने समाज में बाल श्रम कुप्रथा से संबंधित जागृति लाने का प्रयास करें।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता देवी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
