इंडिया गठबंधन की जिला एवं प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में इंडिया गठबंधन के संयोजक राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव को मिली नई जिम्मेदारी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
दरभंगा जिला के लहरियासराय स्थित एक निजी होटल में इंडिया गठबंधन की जिला एवं प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें पूर्ण सहमति से जिला इंडिया गठबंधन के संयोजक सह अध्यक्ष जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव को बनाया गया ! वहीं मंच का संचालन राजद नेता अमरेश कुमार अमर कर रहे थे! इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दल के कोर कमेटी के सदस्य ने भाग लिया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेतागण पहुंचे! जिला स्तरीय इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति में मुख्य रूप से सभी विधानसभा को जितने और बूथ स्तर को मजबूत करने पर चर्चा की गई ! वही निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जिला समन्वय समिति और पंचायत में पंचायत स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ता में ऊर्जा भरी जाएगी और साथ ही साथ प्रत्येक बूथ पर सभी 6 घटक दल के कार्यकर्ता मजबूती से काम करेंगे और 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बंनाने के लिए दरभंगा के 10 विधानसभा को जितने का दावा भी किया गया!इस कार्यक्रम में CPI सचिव नारायण जी झा, CPIM नेता श्याम भारती, दिलीप भगत, राजीव ठाकुर, CPI (ML ) सचिव बैजनाथ यादव, सत्रोहन प्रसाद यादव उर्फ पन्ना यादव, शुभंस यादव,सुभाष पासवान,रणवीर यादव,सुशील कुमार,
महिला जिला अध्यक्ष यासमीन खातून, महिला नेत्री रंजना कुमारी, अफजल अली खान, विनोद मिश्रा, रेशमा आरा, दयानंद पासवान, मो0 असलम, रतिकांत झा, जमाल हसन, पंकज चौधरी, साहिद अली समेत सभी घटक दल के प्रखंड अध्यक्ष एव सभी प्रखंड प्रधान महासचिव उपस्थित रहे!