22 मई को आयोजित किया जाएगा उर्दू भाषी छात्र/छात्रा प्रोत्साहन राज्य योजनान्तर्गत “वाद-विवाद प्रतियोगिता”

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

अनुवाद पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग मो. अनवर अहमद अंसारी ने बताया कि उर्दू निदेशालय मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना के तत्वाधान में जिला उर्दू भाषा कोषांग, दरभंगा द्वारा *22 मई 2025 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में उर्दू भाषी छात्र/छात्रा प्रोत्साहन राज्य योजनान्तर्गत “वाद-विवाद प्रतियोगिता”* का आयोजित होगा।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 10:30 बजे से मैट्रिक/समकक्ष के विद्यार्थियों के लिए *नज़्म और रूबाई, तारीफ व तौज़ीह विषय पर* वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अपराह्न 12:30 बजे से इण्टर/समकक्ष के विद्यार्थियों के लिए *फ़न अफ़साना निगारी एक जाएज़ा विषय पर* वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अपराह्न 02:30 बजे से स्नातक/समकक्ष के विद्यार्थियों के लिए *नावेज निगारी आगाज़ व एरतक़ा विषय पर* वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
तत्पश्चात जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा।