उप विकास आयुक्त के आदेश के बावजूद पंचायत सचिव नहीं करते हैं स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बिहार में नियुक्ति पत्र का दौर जारी है बिहार के मुख्यमंत्री रोजगार की बात करते हैं नियुक्ति पत्र बांटने में,युवाओं को रोजगार देने में बिहार सरकार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। बिहार के दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के बाजितपुर पंचायत में पंचायत सचिव उच्च स्तरीय अधिकारी के आदेश के बावजूद स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति नहीं करते हैं। जिस कार्यों में कमीशन होता है उस कार्यों को निष्पादन करने में पंचायत सचिव अपनी भूमिका को निभाते हैं। कचरा रखरखाव हेतु डोल एवं बाल्टी का वितरण किया गया जिसमें पंचायत सचिव को भारी मात्रा में कमीशन मिला। इसको लेकर आवेदक आदर्श कुमार ने मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी,उप-विकास आयुक्त एवं लोक शिकायत पदाधिकारी के समक्ष अपनी गुहार लगाई है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पत्रांक 253/ 27-12-2023 प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर के पत्रांक 172 दिनांक 31-01-2024 पत्रांक 419 दिनांक 23-12-2024 पत्रांक 1090 दिनांक 23-07-2024 के आदेशों का अवहेलना पंचायत सचिव राजकुमार चौधरी के द्वारा दिनांक 05-09-2023, 26-12-2024, 15-08-2024, 26-01-2025 के ग्राम सभाओ में अपने उच्च स्तरीय अधिकारी के आदेश को दरकिनार किया गया उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा दिए गए प्रस्तावों को अवहेलना करते हैं पंचायत सचिव।