बिरौल पुलिस ने मणीकपुर के गणेश चौधरी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट का दर्ज था मामला।

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।

बिरौल (दरभंगा): बिरौल थाना पुलिस ने महिनों से फरार चल रहे थाना कांड संख्या 133/2025 के नामजद मुख्य अभियुक्त गणेश चौधरी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि गणेश चौधरी पर गांव के ही नंदन चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गणेश चौधरी मणीकपुर गांव का रहने वाला है। एक समारोह में उन्होंने अवैध पिस्तौल से फायरिंग किया था, जिसमें नंदन चौधरी और बच्चा देवी उर्फ सुनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से गणेश चौधरी और अन्य तीन लोग फरार चल रहे थे। नंदन चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त गणेश चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में अनुसंधानकर्ता एस आई प्रमोद सिंह,अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल,एस आई नरेन्द्र साह, एएसआई राजीव कुमार पुलिस बल के साथ शामिल थे।